उत्तराखंड में कोरोना बरपा रहा कहर

आज हरिद्वार में सिडकुल फैक्ट्री में 150 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव

दी टॉप टेन न्यूज़ हरिद्वार/देहरादून
देश के साथ साथ प्रदेश में भी कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है आज हरिद्वार में सिडकुल स्थित फैक्ट्री में 150 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसकी जानकारी हरिद्वार के डीएम सी. रविशंकर द्वारा दी गई है।
फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से एक दिन में 150 कोरोना संक्रमित कर्मचारी सामने आने से फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया वही इस फैक्ट्री में अब तक 220 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज कोरोना के 239 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 4515 पहुंच गया है , जबकि अब तक इनमें से 3116 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार की शाम 7:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 239 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 58, हरिद्वार से 150 ,उधम सिंह नगर से 12 , नैनीताल, जिले से 07, अल्मोड़ा जिले से 01 ,चमोली 01 , पौडी 04, उत्तरकाशी से 05 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
जबकि राज्य में आज 35 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक जांच के लिए भेजे गए 104118 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 8104 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 4515 मरीजों में से 3116 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 36 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं 52 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1311 है जिनका विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है। राज्य में आज कोरोना का रिकवरी रेट 69.01 प्रतिशत है।