उत्तराखंड के सीमांत जिलों में लॉक डाउन से फसे लोगों को प्रशासन ने उत्तर प्रदेश को किया रवाना

दीपक फुलेरा

दी टॉप टेन न्यूज़ बनबसा

गृह मंत्रालय  द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन अब लॉक डाउन में फसे लोगों को उनके घरों को लौटने में मदद कर रहा है इसी सिलसिले में आज  लॉक डॉउन की वजह से लंबे समय से उत्तराखण्ड के चम्पावत व पिथौरागढ़ जिलों में फंसे यूपी के सैंकड़ो लोगो को आज चंपावत जिले के बनबसा बॉर्डर से प्रशासन द्वारा रवाना किया गया।

रोडवेज की कुल 14 बसों के माध्यम से चंपावत व पिथौरागढ़ के राहत शिविरों में रह रहे उत्तर प्रदेश के कुल 498 लोगो को आज उनके घरों के लिए रवाना किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य में अपने घरों को जाने वाले लोगो मे 80 पिथौरागढ़ जिलों से आये थे।लंबे समय से उत्तराखण्ड में फंसे लोग अपने घरों को रवाना होते समय बेहद खुश थे।

वही एसडीएम टनकपुर दया नंद सरस्वती के अनुसार ग्रह मंत्रालय के निर्देश व शासन के आदेश पर सीमान्त जिलों में लॉक डॉउन की वजह से फंसे कुल 498 उत्तर प्रदेश  के निवासियों को आज 14 बसों के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के बहेड़ी तक रवाना किया गया है। सभी लोगो को भेजने से पहले उनका स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर बसों को भी सेनेटाइज किया गया था।

इस मौके पर टनकपुर के एसडीएम दयानंद सरस्वती सीओ टनकपुर विपिन चंद्र पंत तहसीलदार खुशबू पांडे नायब तहसीलदार पिंकी आर्य कोतवाल टनकपुर धीरेंद्र कुमार  एस ओ बनबसा जसवीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।