लॉक डाउन में राज्य के बाहर फंसे लोगों को उत्तराखंड लाने की कवायद हुई तेज

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रेल मंत्री से किया अनुरोध

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

लॉक डाउन में उत्तराखण्ड से बाहर फंसे राज्य के लोगों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रेल मंत्री  पीयूष गोयल से विभिन्न मार्गो पर 12 स्पेशल ट्रेन चलाने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज रेल मंत्री पियूष गोयल से वार्ता कर अनुरोध किया कि लॉक डाउन में राज्य के निवासी जो कि दूसरे राज्यों में फस गए हैं उन्हें राज्य में  रेलगाड़ी के माध्यम से वापस लाने के लिए कुछ रूटों में  रेल गाड़ी चलाने की व्यवस्था  की जाए जिन रूटों की मांग  मुख्यमंत्री ने  रेल मंत्री से की है  वह है ।

दिल्ली से देहरादून

दिल्ली से हल्द्वानी

चंडीगढ़ से देहरादून

लखनऊ से देहरादून

लखनऊ से हल्द्वानी

जयपुर से देहरादून

जयपुर से हल्द्वानी

मुम्बई से देहरादून

मुम्बई से हल्द्वानी

भोपाल से देहरादून

बैंगलोर से देहरादून

अहमदाबाद से देहरादून

के लिए अनुरोध किया गया है। राज्य से बाहर फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस राज्य में लाये जाने के संबंध में बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से बात कर यह अनुरोध किया है।