एम्स ऋषिकेश में भर्ती महिला की आज हुई मौत

हार्ट प्रॉब्लम के कारण हुई महिला की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

एम्स ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती महिला की आज मौत हो गई है। पिछले दिनों लालकुआं नैनीताल जिले की एक महिला ब्रेन स्ट्रोक का इलाज करवाने ऋषिकेश एम्स में भर्ती हुई थी महिला कई महीनों से ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थी और राज्य के कई अस्पतालों में इलाज करवाने के बाद एक अस्पताल से एम्स रेफर की गई थी महिला जब भर्ती की गई थी तब महिला की कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई थी।
कुछ दिन बाद बुखार होने पर महिला की फिर से जांच करवाई और महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई।

आज एम्स ऋषिकेश में महिला की मौत हो गई है लेकिन मौत कोरोना वायरस से ना होकर हार्ट प्रॉब्लम के  कारण हुई है जिसे मेडिकल की भाषा में sudden reduced blood flow to the heart कहा जाता है।
फिलहाल राज्य में अभी कोई कोरोना कैजुअल्टी नहीं हुई है।