इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने मजदूर दिवस पर दी शुभकामनाएं

दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने इस मजदूर दिवस पर प्रदेश के सभी श्रमिक वर्गों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील भी की है की आज के दिन ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों की उनकी जरूरतों के हिसाब से सहायता करें ।

उन्होंने कहा की कोरोनावायरस के इस संक्रमण काल में वह उन सभी लोगों का धन्यवाद अदा करते हैं जो गरीब श्रमिकों को रोज भोजन करवा रहे हैं इन गरीब मजदूरों को हो सके तो अधिक से अधिक सहायता दिलाने में आज के दिन अपना पूरा योगदान दें और विशेष तौर पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन भी करें।

उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों डॉक्टर पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद अदा किया है जो इस लॉक डाउन में लगातार लोगों के लिए काम कर रहे हैं और इस महामारी को भगाने में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं और कोरोना वारियर बन कर मजबूती के साथ खड़े हुए हैं।

Verified by MonsterInsights