दो और ट्रेनी आईएफएस हुई में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि

दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)- आज बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दो और ट्रेनी आईएफएस में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है एक ट्रेनी ऑफिसर में पहले ही करोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने पर दून मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है|

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही 62 ट्रेनी अफसरों का दल फिनलैंड स्पेन और रूस से प्रशिक्षण लेकर देहरादून लौटा था जिसकी सूचना संस्थान द्वारा स्वास्थ्य विभाग को देने पर  कोरोना संक्रमण  की जांच की गई थी कुछ ऑफिसर्स में  कोरोना संक्रमण की शंका होने पर 6 सैंपल जांच को भेजे गए थे एक ट्रेनी अफसर की रिपोर्ट 15 मार्च को आई थी जिसमें वह कोरोना से संक्रमित पाए  गए थे इस पर ट्रेनी ऑफिसर को दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था जहां पर उनका इलाज कोरोना के नोडल ऑफिसर   डॉक्टर अनुराग की देखरेख में किया जा रहा है आज दो और ट्रेनी अफसरों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर दून मेडिकल में भर्ती करने की तैयारी स्थानीय  प्रशासन कर रहा है |