विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी भी दस दिनों के लिए हो सकती है बंद

होटल एसोसिएशन ने आगामी 31 मार्च तक प्रतिष्ठान बंद करने का किया ऐलान

दी टॉप टेन न्यूज़ (नैनीताल)-

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में मशहूर विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल पर भी कोरना की मार पड़ सकती है ऐसा शायद इतिहास में पहली बार होगा कि सरोवर नगरी के दरवाजे पर्यटकों के लिए बंद हो जाए क्योंकि नैनीताल होटल एवं रेस्टोरेंट एसोशिएसन ने आगामी 31 मार्च तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का ऐलान कर दिया है। संगठन के अधय्क्ष दिनेश साह ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है।

यह पहला मौका है जब विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी में सैलानियों के लिए दरवाजे बंद किए गए हैं। दरअसल कोरना वायरस के चलते पूरी दुनिया हलकान है। नैनीताल भी इससे अछूता नहीं है। हालांकि बंदी का ऐलान करने वाले संगठन से 150 कम होटल जुड़े हैं, यह साफ नहीं है कि नगर में सभी होटल व गेस्ट हाउस तथा होम स्टे पर ताला लगेगा या नहीं लेकिन फिलहाल यह तय माना जा रहा है कि सभी इसका पालन करेंगे। होटल कारोबार के लगभग 10 दिन बंद रहने से करोड़ों के कारोबार पर स्वाभाविक तौर पर असर होना है वहीं पूरी तरह कई करोड़ रुपये की कमाई भी प्रभावित होगी। यह   भी कहा जा रहा है कि होटल संचालकों ने इस बीच अपने कर्मचारियों के लिए निःशुल्क भोजन आदि की व्यवस्था की है। इस दौरान शहर छोड़ने वालों से वापस आने पर मेडिकल लिया जाएगा। फिलहाल चीन से शुरू हुए कोरेना कि काली छाया नैनीताल तक पहुंच गई है।

सरकारी रेस्ट हाउसों के साथ ही कुमाऊं मंडल विकास निगम के टीआरसी भी खाली रखे गए हैं। इन का उपयोग जरूरत होने पर मेडिकल सुविधा के लिए किया जा सकता है। इस बारे में कुमाऊं कमिश्नर का कहना है कि 22 मार्च से रेस्टोरेंट  होटल प्रतिष्ठान बंद कर दिए जाएंगे|