दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (देहरादून)- कोरोना वायरस ने जहां आधी दुनिया में कोहराम मचा रखा है वही धीरे-धीरे या अन्य देशों में भी फैल रहा है भारत में भी कोरोना के कुछ मामले देखे गए है
वहीं उत्तराखंड प्रदेश में भी कोरोना का डर राज्य वासियों में देखा जा रहा है|
प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने राज्य वासियों से अपील की है कि उन्हें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है इस बीमारी से जागरूकता ही हमें सुरक्षित रखेगी|

अतः जागरूक रहे सावधानी बरतें डरे नहीं और जरूरत होने पर ही मास्क का प्रयोग करें
राज्य में कोरना से बचाव के लिए सभी वस्तुएं मास्क हैंड वॉश सैनिटाइजर दवाइयां इत्यादि पर्याप्त मात्रा में मौजूद है प्रदेश के किसी भी जिले में इन वस्तुओं की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी और समुचित व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है|

जिसके लिए स्वास्थ विभाग अलर्ट मोड पर है और जानकारी मिलने पर राज्य सरकार पीड़ित व्यक्तियों को समुचित सहयोग कर रही है और उपचार दे रही है|
राज्य में इस समय दवाइयों से लेकर मास्क सैनिटाइजर हैंड वॉश अन्य जरूरी उत्पाद मात्रा में मौजूद है|
इस बीमारी से बचाव के लिए जहां राज्य सरकार मुस्तैदी के साथ खड़ी है वही नागरिकों को भी स्वयं इसमें सहयोग करने की आवश्यकता है|
