प्रमोशन पर लगी रोक हटी

जनरल ओबीसी कर्मचारियों में खुशी की लहर

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (देहरादून) – विगत दिनों से प्रमोशन में आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बावजूद पदोन्नतिओं में सरकार ने रोक लगा रखी थी इसे लेकर जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन ने हड़ताल की हुई थी|

सरकार ने आज कर्मचारियों की सभी मांगें मानते हुए पदोन्नति से रोक हटा दी है जिसे लेकर कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है|
जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने सरकार का धन्यवाद अदा करते हुए का इसे कर्मचारियों की बड़ी जीत बताया है|

प्रदेश में प्रमोशन में रोक की वजह से जहां हजारों कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही रिटायर हो रहे थे वहीं वर्तमान में सभी कर्मचारियों में इसे लेकर रोष बढ़ता जा रहा था और सभी कर्मचारी संगठन धीरे धीरे हड़ताल को समर्थन कर रहे थे|
आज सरकार ने कोर्ट के फैसले को दृष्टिगत रखते हुए कर्मचारियों की सभी मांगों को मानते हुए अपने पूर्व का के आदेश पदोन्नति में लगी रोक को निरस्त करते हुए प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया है|