बुराड़ी में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण

स्टोर संचालकों को जागरूकता फैलाने के दिए निर्देश

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (टिहरी) टिहरी ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश नेगी ने बुधवार को नई टिहरी बुराड़ी में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि लोगों को हैंड वॉश सैनिटाइजर मास्क वह अन्य दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध हो रही है या नहीं | इस दौरान उन्होंने बुराड़ी स्थित  सभी मेडिकल  संचालकों को  निर्देश दिए कि  वह स्वयं अपने स्तर पर भी  लोगों को जागरूक करें उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए आम लोगो को जानकारी दी जाए इस दौरान सैनिटाइजर मास्क और हैंड वॉश आदि उचित दामों पर ग्राहकों को दिए जाएं|

कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है और सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए इस अवसर पर बोराड़ी एसोसिएशन के सचिव चंद्रमोहन अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए ग्राहकों को जागरूकता और सावधानी बरतनी की जानकारी दी जा रही है|