दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)- उत्तराखंड में मंगलवार से शासन द्वारा एस्मा लागू कर दी गई है अपर सचिव युगल किशोर पंत द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक अब राज्य में अगले 6 महीनों तक डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल नहीं कर पाएंगेशासन द्वारा यह निर्णय कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए लिया गया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ चल रही हड़ताल में स्वास्थ्य कर्मी भी 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे थे लेकिन राज्य में एस्मा लागू होने के कारण कोई भी स्वास्थ्य कर्मी अगले 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर पाएगा अगर कोई स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा कर्मचारी को 1 साल की जेल तक हो सकती है।
वही डीजी हेल्थ डॉक्टर अमिता उप्रेती ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के सभी जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सभी सीएमओ से कोरोना वायरस के संबंध में बरती जा रही सावधानी और कार्य की समीक्षा की है तथा उन्होंने सीएमओ से पूछा है कि जिस जिस चीज की कमी है वह आवश्यक वस्तुओं की मांग कर सकते हैं साथ ही उन्होंने सभी जिले के सीएमओ को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस को लेकर कोई भी लापरवाही न बरती जाए।
