ब्रेकिंग भूकंप के झटकों से हिल उठे उत्तराखंड के कई ज़िले, आज सुबह 4.5 तीव्रता का आया भूकंप

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-रविवार को उत्तराखंड के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके देहरादून से लेकर उत्तरकाशी तक महसूस किए गए हैं. इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए हैं. जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित डुंडा, भटवाड़ी, बड़कोट और नौगांव क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 रही है।

इसके अलावा मसूरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद लोगों में दहशत है. वहीं बडकोट के यमुनाघाटी में भूकंप के झटके महसूस हुए. 8.34 बजे एक झटका करीब 5 सेकेंड तक भूकंप महसूस हुआ।

रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.7 रिक्‍टर रही। रविवार सुबह करीब 8.33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कहीं से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र उत्‍तराखंड के चिन्‍यालीसौंड से 35 किमी दूर बताया जा रहा है।

वहीं रविवार सुबह टिहरी जिले में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। डीएम अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना लेने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तक कहीं से जान माल की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सभी तहसीलों से सूचना ली जा रही है।