उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 120 नए मामले,पिछले 24 घन्टे में हुई 3 मौतें

 

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 120 नये मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 339739 हो गयी है
आज 634 सत्रों में 47512 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 36262 लोगों को यह वैक्सीन लगी।
और आज इस महामारी से 3 मौत हुई है, 324529 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 2294 हो गईं है
आज 23250 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और आज 24031 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 7092 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम 6:30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 7 केस,बागेश्वर जिले में 2 चमोली जिले में 8 केस चंपावत जिले में 1 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 41 केस और हरिद्वार जिले मे 10 नैनीताल जिले में 6 पौड़ी गढ़वाल में 2 पिथौरागढ़ में 17 वही रुद्रप्रयाग में 7 केस आये और टिहरी जिले में 1 उधम सिंह नगर में 3 औऱ उत्तरकाशी जिले में 15 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5824 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज ब्लैक फंगस के 2 नए मामले आये है और आज 2 मरीजो की मौत इस बिमारी से हुई हैं और 14 मरीज इस बिमारी से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। उत्तराखंड में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के 494 मामले आये है, और राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से 94 लोगों की मौत हो चुकी है।
देहरादून ब्लैक फंगस के अभीतक कुल 451 मामले सामने आए हैं. इनमें सबसे ज्यादा मामले ऋषिकेश एम्स में हैं. एम्स में 327 मरीज सामने आ चुके हैं, वहीं देहरादून जिले में अभीतक 90 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से ऋषिकेश एम्स में 64 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधम सिंह नगर में भी ब्लैक फंगस से अब तक एक मौत हुई है, नैनीताल में ब्लैक फंगस के अबतक 36 मामले सामने आए हैं यहां भी ब्लैक फंगस से 7 लोगों की मौत हो चुकी है ।