प्रदेश मे कोरोना संक्रमण के घटते मामले आज सिर्फ 82 नए केस,पिछले 24 घन्टे में 122 मरीज ठीक हुए, 2 मरीजो की मौत

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे है आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 82 नये मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 339616 हो गयी है

और आज इस महामारी से 2 मौत हुई है, 324249 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या भी कम होकर अब 2465 हो गईं है
आज 19293 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और आज 16937 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 7088 मरीजो की मौत हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम 6 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश के 12 जिलों में संक्रमण के केस 10 से कम आये है वही अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 1 केस,बागेश्वर जिले में 4 चमोली जिले में 1 केस चंपावत जिले में 4 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 38 केस और हरिद्वार जिले मे 6 नैनीताल जिले में 4 पौड़ी गढ़वाल में 6 पिथौरागढ़ में 2 वही रुद्रप्रयाग में 2 केस आये और टिहरी जिले में 6 उधम सिंह नगर में 6 औऱ उत्तरकाशी जिले में 2 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5817 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।