उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के अब तक 486 केस,कुल 90 लोगों की इस बीमारी से हुई मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे धीरे कम हो रहे है लेकिन ब्लैक फंगस के मामले अभी भी बने हुए है।देर शाम 6 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के 486 मामले सामने आ चुके हैं और राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से 90 लोगों की मौत हो गयी है।

देहरादून में ब्लैक फंगस के अभीतक कुल 444 मामले सामने आए हैं इनमें ऋषिकेश एम्स में सबसे ज्यादा मामले हैं एम्स में 323 मरीज ब्लैक फंगस के आये वहीं, देहरादून जिले में अभीतक 81 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से ऋषिकेश एम्स में 60 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, उधम सिंह नगर में भी ब्लैक फंगस से अब तक एक मौत हुई है और नैनीताल में ब्लैक फंगस के अबतक 36 मामले सामने आए हैं और यहां भी ब्लैक फंगस से 7 लोगों की मौत हो चुकी है ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए उत्तराखंड में 12 अस्पतालों को चयनित किया गया है।