दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 128 नये मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 339373 हो गयी है
आज 849 सत्रों में 101618 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 34301 लोगों को वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके है।
और आज इस महामारी से 2 मौत हुई है, 323855 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 2627 हो गईं है
आज 25599 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और आज 24923 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 7083 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम 6 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 22 केस,बागेश्वर जिले में कोई केस नही चमोली जिले में 3 केस चंपावत जिले में 1 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 48 केस और हरिद्वार जिले मे 14 नैनीताल जिले में 9 पौड़ी गढ़वाल में 2 पिथौरागढ़ में 7 वही रुद्रप्रयाग में 7 केस आये और टिहरी जिले में 8 उधम सिंह नगर में 4 औऱ उत्तरकाशी जिले में 3 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5808 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
