दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 136 नये मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 338644 हो गयी है
और आज इस महामारी से 4 मौत हुई है, 322681 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 3136 हो गईं है
आज 16043 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और आज 16535 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 7035 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम 6 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमण का कोई केस नही आया,चमोली जिले में 1 केस चंपावत जिले में 5 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 53 केस और हरिद्वार जिले मे 9 नैनीताल जिले में 3 पौड़ी गढ़वाल में 4 पिथौरागढ़ में 4 वही रुद्रप्रयाग में 10 केस आये और टिहरी जिले में 14 उधम सिंह नगर में 11 औऱ उत्तरकाशी जिले में 22 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5792 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
