प्रदेश में आज 6 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर और दायित्वों में फेरबदल

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में शासन ने आज 6 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर और दायित्वों में फेरबदल किया है।
जारी शासनादेश के अनुसार आईएएस आशीष कुमार चौहान से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम का दायित्व हटा दिया गया है और केएमवीएन के एमडी के पद पर ट्रांसफर हो चुके अभिषेक रोहिल्ला से केएमवीएन के एमडी का दायित्व हटाकर उन्हें प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम बना दिया है और नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत आईएएस नरेंद्र भंडारी को केएमवीएन का नया एमडी बनाया गया है।
आईएएस वरुण चौधरी को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है और आईएएस संदीप तिवारी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल बनाया गया है।
डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी अंशुल सिंह को उधम सिंह नगर में ही जिम्मेदारी मिली है साथ ही वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी ललित मोहन रयाल से गन्ना एवं चीनी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है और मुख्य विकास अधिकारी चमोली के पद पर तैनात हंसा दत्त पांडे को गन्ना एवं चीनी आयुक्त बनाया गया है।