दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 274 नये मामले आने से अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 337449 हो गयी है
और आज इस महामारी से 18 मौत हुई है, 321064 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 3642 हो गईं है
और अभी तक इस महामारी से 6985 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम 6 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 24 केस,बागेश्वर जिले में 12 चमोली जिले में 7 केस चंपावत जिले में 10 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 57 केस और हरिद्वार जिले मे 48 नैनीताल जिले में 26 पौड़ी गढ़वाल में 6 पिथौरागढ़ में 18 वही रुद्रप्रयाग में 7 केस आये और टिहरी जिले में 16 उधम सिंह नगर में 17 औऱ उत्तरकाशी जिले में 26 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5758 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
