कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने थामा बीजेपी का दामन, कभी राहुल गांधी के काफी करीबी हुआ करते थे

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए भाजपा के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रसाद को भाजपा की सदस्यता दिलायी भाजपा में शामिल होने के बाद प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया.भाजपा में शामिल होने से पहले जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गए थे भाजपा की सदस्यता लेने के बाद जितिन प्रसाद ने कहा कि दूसरे दलों में परिवारवाद हावी है और काफी मंथन के बाद वह भाजपा में शामिल हुए हैं और यह मेरे जीवन का नया अध्याय है।
जितिन प्रसाद सन 2001 में भारतीय युवा कांग्रेस में सचिव बने सन 2004 में गृह क्षेत्र की लोकसभा सीट शाहजहांपुर से 14 वी लोकसभा में चुनाव लड़े और जीते भी और सन 2008 में केंद्रीय राज्य इस्पात मंत्री बने।
सन 2009 में जितिन प्रसाद पंद्रहवीं लोकसभा चुनाव धरहरा से लड़े और जीते भी जितिन प्रसाद 2009 से 18 जनवरी 2011 तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मार्ग मंत्रालय 19 जनवरी 2011 28 अक्टूबर 2012 तक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा 28 अक्टूबर 2012 से मई 2014 तक मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय यूपीए सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं जितिन प्रसाद शाहजहांपुर सीतापुर तथा लखीमपुर में काफी लोकप्रिय नेता है और इन्हें एक शांतिप्रिय विकासवादी राजनीति के लिए जाना जाता है।
जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख कांग्रेस नेता हैं. प्रसाद के जाने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की योजना प्रभावित होने की संभावना है. फिलहाल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में खुद को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रही है।
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने इससे पहले ट्वीट कर कहा था कि कोई बड़ा चेहरा आज बीजेपी में शामिल हो सकता है।