दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश सरकार ने आज आठ आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल और तबादले किये है,जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार आईएएस मनीषा पंवार को अपर मुख्य सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है वहीआईएएस हरबंस सिंह से सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण हटाकर आयुष एवं आयुष शिक्षा का प्रभार दिया गया है।सविन बंसल से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम तथा महानिदेशक आयुक्त उद्योग का दायित्व हटाकर सचिव कृषि एवं कृषक एवं निदेशक खाद्य प्रसंस्करण का दायित्व दिया गया है।
आईएएस रामविलास यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है ज्यादा जानकारी के लिए देखें जारी आदेश

