वरदान सामाजिक संस्था ने आज ऋषि नगर में महिलाओं और बच्चो को सहायता सामग्री बाट कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

वरदान सामाजिक संस्था की अध्यक्ष रजनी सिंह और रेखा पुंडीर ने आज डीएल रोड ऋषि नगर बस्ती में महिलाओं और बच्चो को कपड़े और बिस्किट वितरित किए । जिस पर वहा झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने से हमारे पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है इस पर संस्था की अध्यक्ष ने एक दो दिन के अंदर उन लोगो के लिए कुछ राशन की व्यवस्था करने की बात कही।
और रेखा पुंडीर ने महिलाओं और बच्चो को इस कोरोना काल के दौरान साफ सफाई और सोशल डिस्टेंसिनग का पालन करने और मास्क का प्रयोग करने की जानकारी दी साथ ही उन्होंने इन लोगो को वैक्सीनेशन करने के लिए भी प्रेरित किया

वरदान एक सामाजिक संस्था है जो पिछले कई वर्षों से झुग्गी झोपड़ियों और मलिन बस्तियों में बच्चों और महिलाओं के लिए कार्य कर रही है और वह नशे की लत में पड़े बच्चो को भी इस दलदल से निकलने और बच्चो की कॉउसलिंग और पुनर्वास की व्यवस्था भी करती है ।इस लॉक डाउन के दौरान भी संस्था ने मलिन बस्तियों झुग्गियों में और सड़क किनारे लोहे के बर्तन बना कर बेचने वालों के लिए बहुत कम किया।