प्रदेश में कम नही हो रहे कोरोना संक्रमण के मामले,आज फिर 7127 नये कोरोना संक्रमित,पिछले 24 घंटो में 122 की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के 7127 नए मामले आये है आज 508 सत्रों में 30843 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 66167 लोगों को यह वैक्सीन लगी।
और आज इस महामारी से 122 मौत हुई है । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 271810 हो गयी है और 184207 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 78304 हो गईं है
आज 21581 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 18920 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 26089 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 4245 मरीजो की मौत हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 210 केस,बागेश्वर जिले में 71 चमोली जिले में 297 केस चंपावत जिले में 177 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 2094 केस और हरिद्वार जिले मे 1354 नैनीताल जिले में 587 पौड़ी गढ़वाल में 361 पिथौरागढ़ में 156 वही रुद्रप्रयाग में 304 केस आये और टिहरी जिले में 508 उधम सिंह नगर में 691औऱ उत्तरकाशी जिले में 317 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5054 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।