प्रदेश में कोरोना संक्रमण 7749 नये केस, पिछले 24 घंटे में 109 मरीजों का हुआ कोरोना से निधन

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 7749 नए केस आये है और आज इस महामारी से 109 मौत हुई है । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 264683 हो गयी है और 178459 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 77082 हो गईं है
आज 27144 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 20271 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 27796 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 4123 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 305 केस,बागेश्वर जिले में 157 चमोली जिले में 203 केस चंपावत जिले में 200 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 2352 केस और हरिद्वार जिले मे 913 नैनीताल जिले में 886 पौड़ी गढ़वाल में 427 पिथौरागढ़ में 173 वही रुद्रप्रयाग में 232 केस आये और टिहरी जिले में 385 उधम सिंह नगर में 924 औऱ उत्तरकाशी जिले में 592 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5019 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।