दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरीश धामी की पुत्री पूजा धामी का आज आकस्मिक निधन हो गया पूजा धामी देहरादून में रेसकोर्स स्थिति विधायक ट्रांजिट कैम्प में रह रही थी आज दोपहर बाद उनकी तबीयत अचानक से खराब होने पर दून मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूजा धामी की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है पूजा धामी विवाहित थी । विधायक धामी इस समय अपने क्षेत्र में है जैसे ही उन्हें पुत्री की निधन की सूचना मिली वह क्षेत्र से चल दिए और रात 3:00 बजे तक उनके देहरादून पहुंचने की संभावनाएं हैं
पूजा धामी के निधन से धारचूला क्षेत्र में और पूरे प्रदेश में शोक की लहर है और विधायक धामी के परिचित इस दुखद सूचना को सुन कर स्तब्ध है और सभी की ईस्वर से प्रार्थना है कि ईस्वर विधायक धामी और उनके परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में सहन सकती प्रदान करे।
