दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले रोज तेजी से बढ़ रहे है और देहरादून ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।आज
प्रदेश में 7783 कोरोना संक्रमण के नए केस आये है और आज इस महामारी से 127 मौत हुई है । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 211834 हो गयी है और 144941 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 59526 हो गईं है
आज 37819 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 37027 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 43489 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 3142 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 271 केस,बागेश्वर जिले में 240 चमोली जिले में 283 केस चंपावत जिले में 245 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 2771 केस और हरिद्वार जिले मे 599 नैनीताल जिले में 956 पौड़ी गढ़वाल में 263 पिथौरागढ़ में 225 वही रुद्रप्रयाग में 143 केस आये और टिहरी जिले में 504 उधम सिंह नगर में 1043 औऱ उत्तरकाशी जिले में 240 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 4225 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
