उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 5606 नये मामले,राजधानी देहरादून में 2580 नए कोरोना संक्रमित

 

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नही ले रहे है आज
प्रदेश में 5606 कोरोना संक्रमण के नए केस आये है और आज इस महामारी से 71 मौत हुई है । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 191620 हो गयी है और 131144 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 53612 हो गईं है
आज 20657 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 23717 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 23285 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 2802 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 77 केस,बागेश्वर जिले में 34 चमोली जिले में 223 केस चंपावत जिले में 173 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 2580 केस और हरिद्वार जिले मे 628 नैनीताल जिले में 436 पौड़ी गढ़वाल में 234 पिथौरागढ़ में 94 वही रुद्रप्रयाग में 186 केस आये और टिहरी जिले में 248 उधम सिंह नगर में 567औऱ उत्तरकाशी जिले में 126 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 4062 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।