दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 5 हजार से ज्यादा मामले रोज आ रहे है और राज्य सरकार लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
प्रदेश में आज शनिवार को 5493 कोरोना संक्रमण के नए केस आये है और आज इस महामारी से 107 मौत हुई है और पिछले दो दिनों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कोई रिकवरी नही हुई है । अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 186014 हो गयी है और 128209 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 51127 हो गईं है ।
आज 27075 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 28557 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 35058 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 2731 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 163 केस,बागेश्वर जिले में 146 चमोली जिले में 116 केस चंपावत जिले में 128 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 2266 केस और हरिद्वार जिले मे 578 नैनीताल जिले में 810 पौड़ी गढ़वाल में 330 पिथौरागढ़ में 135 वही रुद्रप्रयाग में 59 केस आये और टिहरी जिले में 153 उधम सिंह नगर में 503औऱ उत्तरकाशी जिले में 106 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 3947 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

