प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 6054 नए मामले, 24 घंटो में हुई 108 की मौत

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में आज बुधवार को 6054 कोरोना संक्रमण के नए केस आये है इसके साथ ही 3485 मरीज आज कोरोना महामारी से ठीक भी हुए हैं और आज इस महामारी से 108 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 69.52% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 168616 हो गयी है और 177221 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 45383 हो गईं है ।
आज 36384 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 30782 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 44774 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 2417 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 140 केस,बागेश्वर जिले में 128 चमोली जिले में 175 केस चंपावत जिले में 153 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 2329 केस और हरिद्वार जिले मे 1178 नैनीताल जिले में 665 पौड़ी गढ़वाल में 174 पिथौरागढ़ में 51 वही रुद्रप्रयाग में 22 केस आये और टिहरी जिले में 109 उधम सिंह नगर में 849 औऱ उत्तरकाशी जिले में 81 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 3595 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।