दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम 5:30 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज सोमवार को 5058 कोरोना संक्रमण के नए मामले पाए गए इसके साथ ही 1601 मरीज आज कोरोना महामारी से ठीक भी हुए हैं और आज इस महामारी से 67 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 71.57% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 156859 हो गयी है और 112265 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 39031 हो गईं है ।
आज 58062 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 23754 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 33059 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 2213 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 135 केस,बागेश्वर जिले में 29 चमोली जिले में 97 केस चंपावत जिले में 104 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 2034 केस और हरिद्वार जिले मे 1002 नैनीताल जिले में 767 पौड़ी गढ़वाल में 323 पिथौरागढ़ में 88 वही रुद्रप्रयाग में 64 केस आये और टिहरी जिले में 87 उधम सिंह नगर में 283 औऱ उत्तरकाशी जिले में 45 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 3350 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

