दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज साशन ने सरकारी कार्यालयो को अगले 3 दिनों तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए है।
सचिव पंकज कुमार पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालयों को छोड़कर शेष सभी कार्यालय 23 अप्रैल 24 अप्रैल और 25 अप्रैल को बंद रखे जाएंगे और सभी सरकारी कार्यालयों को मानकों के अनुसार सैनिटाइज़ किया जाएगा।
