उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 3998 नए मामले, 24 घंटो में हुई 19 की मौत

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम 5 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज 3998 कोरोना संक्रमण के नए मामले पाए गए इसके साथ ही 1744 मरीज आज कोरोना महामारी से ठीक भी हुए हैं और आज इस महामारी से 19 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 77% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 138010 हो गयी है और 106271 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 26980 हो गईं है ।
आज 32448 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 27247 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 29709 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से 1972 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 112 केस,बागेश्वर जिले में 34 चमोली जिले में 29 केस चंपावत जिले में 72 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 1564 केस और हरिद्वार जिले मे 666 नैनीताल जिले में 434 पौड़ी गढ़वाल में 229 पिथौरागढ़ में 38 वही रुद्रप्रयाग में 74 केस आये और टिहरी जिले में 139 उधम सिंह नगर में 523 औऱ उत्तरकाशी जिले में 84 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 2787 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।