प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही कोरोना मरीजो की संख्या, आज 2402 नये मामले पिछले 24 घंटो में हुई 17 मौत

[smartslider3 slider=”22″]

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है और इससे होने वाली मौतों का सिलसिला भी नही थम रहा है आज कोरोना संक्रमण के एक बार फिर रेकॉर्ड तोड़ 2402 नये मामले आये है,इन बढ़ते मामलों की संख्या को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है ।आज 1080 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 17 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट रोज घट रहा है और आज यह 85.01% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 118646 हो गयी है और 100857 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 13549 हो गईं है ।
आज 30542 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 34469 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 40585 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 85 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1819 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 48 केस,बागेश्वर जिले में 19 चमोली जिले में 29 केस चंपावत जिले में 52 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 1051 केस और हरिद्वार जिले मे 539 नैनीताल जिले में 296 पौड़ी गढ़वाल में 76,पिथौरागढ़ में 2 वही रुद्रप्रयाग में 17 केस आये और टिहरी जिले में 39 उधम सिंह नगर में रेकॉर्ड 220 औऱ उत्तरकाशी जिले में 14 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 2424 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।