[smartslider3 slider=”22″]
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आज सीबीएसई के अधिकारियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद सीबीएसई ने बोर्ड की 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है और 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है यानी दसवीं के बच्चों को प्रमोट किया जाएगा। लेकिन 12वीं की परीक्षाएं होंगी, लेकिन अभी नहीं कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति ठीक होने के बाद, हालाँकि कुछ दिनों से कई प्रदेशों में बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की जा रही थी और सोशल मीडिया में भी यह मांग लगातार उठायी जा रही थी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा कराने में असमर्थता जता दी थी। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।इस फैसले के बाद कुछ छात्रों और अभिभावकों ने तो संतोष व्यक्त किया है लेकिन कुछ छात्रों में इस फैसले को लेकर काफी मायूसी है।
हालाँकि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दसवीं के नतीजे स्कूल मूल्यांकन के आधार पर निकाले जाएंगे और 12वी की परीक्षा के लिए 1 जून को समीक्षा बैठक की जानी है और दसवीं के छात्र अगर नतीजो से संतुष्ट न होने पर बाद में परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

