प्रदेश में आज फिर कोरोना का कोहराम कोरोना संक्रमण के 1925 नये केस, पिछले 24 घंटो में हुई 13 मौत

[smartslider3 slider=”22″]

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के एक बार फिर रेकॉर्ड तोड़ 1925 नये मामले आये है और 405 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और आज इस महामारी से 13 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 88.24% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 112071 हो गयी है और 98897 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 9353 हो गईं है ।
आज 44201 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 20766 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 36773 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 88 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1780 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 31 केस,बागेश्वर जिले में 13 चमोली जिले में 8 केस चंपावत जिले में 21 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 775 केस और हरिद्वार जिले मे 594 नैनीताल जिले में 217 पौड़ी गढ़वाल में 33,पिथौरागढ़ में 13 वही रुद्रप्रयाग में 12 केस आये और टिहरी जिले में 35 उधम सिंह नगर में 172 औऱ उत्तरकाशी जिले में 1 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 2041 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।