दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देश मे कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे है और कुछ दिनों से उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है जिसे देखते हुए शासन ने आज होली व अन्य त्योहारों के लिए गाइडलाइन जारी की है, इस गाइडलाइन के अनुसार होलिका दहन कार्यक्रम स्थल की छमता 50% व्यक्तियों के लिए ही अनुमति रहेगी तथा होलिका दहन स्थल पर भीड़ का जमावड़ा नहीं किया जाएगा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को मास्क लगाना अनिवार्य होगा और समाजिक दूरी के नियम का पालन भी करना होगा। होलिका दहन कार्यक्रम में 60 साल से ऊपर की महिला व पुरुष 10 साल से कम उम्र के बच्चे तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को कार्यक्रम से बचने को कहा गया है। होली मिलन स्थल पर स्थल की क्षमता का 50% अधिकतम 100 से ज्यादा व्यक्ति प्रति भाग नहीं करेंगे समारोह के आयोजकों द्वारा स्थल के प्रवेश पर थर्मल स्कैनिंग सैनिटाइजर आदि व्यवस्थाओं की सुनिश्चित किया जाएगा तथा बुखार जुखाम आदि से पीड़ित व्यक्तियों तथा बिना मासक पहने व्यक्तियों का शालीनता के साथ स्थल पर प्रवेश न करने की सलाह दी।अधिक जानकारी के लिए जारी गाइडलाइन देखे..

