दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 192 नये मामले आये है और 121 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और इस महामारी से आज एक मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 95.64% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश
में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99072 हो गयी है और 94755 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 1150 हो गईं है ।
आज 9069 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 13959सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11329 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1707 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 3 केस,बागेश्वर जिले में 1 केस चमोली जिले में 2 देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 89 केस और हरिद्वार जिले मे 57 नैनीताल जिले में 19 पौड़ी गढ़वाल में 3 पिथौरागढ़ जिले में 1 रुद्रप्रयाग में 2 टिहरी जिले में 8 उधम सिंह नगर में 5 औऱ उत्तरकाशी में 2 कोरोना केस आये और आज वही चंपावत जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त रहा।अभी तक 1460 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
प्रदेश में कोरोन संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण अभियान जारी है।आज 60 वर्ष से अधिक के 276248 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया वही 45 से 59 वर्ष के बीच के 19058 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा। आज 503 सत्रों में 25881 लोगो को कोरोना वेक्सीन लगाई गई प्रदेश में अब तक 119124 लोगो को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके है।
