इस बार बहुप्रतीक्षित निकाय चुनाव में 18 नवंबर को मतदान होगा, यह मतदान 84 नगर निकायों के लिए होगा और मतगणना 20 नवंबर को की जाएगी। इस समय प्रदेश में 8 नगर निकाय इस चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे, इन 8 नगर निकायों में से तीन निकाय बद्रीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव होते ही नहीं है व दो निकायों सेलाकुई व भतरोजखान पर हाई कोर्ट से स्टे है। शेष 3 निकायों में जो की रुड़की,बाजपुर और श्रीनगर है में सरकार के कहे अनुसार जल्द से जल्द चुनाव करवाए जाएंगे। इस बार सभी निकायों में चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार ईवीएम मशीनों की कमी व तकनीकी परेशानियों की वजह से यह निर्णय लिया गया है। चुनाव में भाग लेने के लिए प्रत्याशियों को 20,22 व 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करना होगा। यहां 25 और 26 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 27 अक्टूबर को नाम वापसी होगी इसके साथ ही 29 अक्टूबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया जाएगा। इस बार के निकाय चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या 1148027 और1209813 पुरुष मतदाता है। इस चुनाव में1148 जनप्रतिनिधियों( मेयर, अध्यक्ष, पार्षद सभासद) का चुनाव होगा। इसके लिए1256 मतदाता केंद्र बनाए जाएंगे तथा2659 मतदेय स्थलों की संख्या होगी इस बार संवेदनशीलता के हिसाब से305 मतदाता केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं जिसमें569 मतदेय स्थल संवेदनशील श्रेणी में है।
इसके साथ 236 मतदान केंद्र अति संवेदनशील तथा 533 मतदेय स्थल अति संवेदनशील है।

