उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीटर के माध्यम से दी जानकारी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं उन्होने ट्वीटर के माध्यम से ये जानकारी दी है।उन्होंने कहा है कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है मैं स्वस्थ हूं और डॉक्टर की निगरानी में मैने खुद को आइसोलेट कर लिया है विगत कुछ दिनों से जो लोग मेरे संपर्क में आये है कृपया अपनी जांच करवा लें।

यहां गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री अलग अलग जगहों के दौरे पर गए थे हरिद्वार में उन्होंने दो दिन पूर्व ही कुंभ के कार्यो का लोकार्पण किया और कार्यो का जायजा लेने स्थलीय निरीक्षण भी किया था और वह विश्व वानिकी दिवस पर रामनगर दौरे पर भी थे और तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें आज से दिल्ली के दौरे पर जाना था उससे पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी।