दी टॉप टेन न्यूज़ ऋषिकेश
सोमवार को माननीय उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जज अपर डिवीजन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून नेहा कुशवाहा एवं उनकी टीम के सदस्य कैलाश रयाल, मीनाक्षी कपरूवान और विभा नामदेव द्वारा त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में कुंभ मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। त्रिवेणी घाट पर हो रहे निर्माण कार्यों को संबंधित विभाग को शीघ्र अति शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए ताकि महाशिवरात्रि पर होने वाले शाही स्नान के लिए घाट पूरी तरह से तैयार हो सके। संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों को 27 फरवरी से पहले कुंभ के लिए तैयार किया जाएगा। नगर निगम ऋषिकेश से अनुभव नौटियाल उपस्थित रहे सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल ने बताया कि जनता जागरूकता के लिए हमने विभिन्न माध्यमों से घाट को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के होली बैनर और अन्य प्रकार की प्रचार प्रसार की सामग्रियां तैयार कर ली है साथ ही साफ सफाई के लिए 1100 लोगों को नियुक्त किया गया है घाट व आसपास के एरिया में 324 विभिन्न प्रकार के टॉयलेट बनाए गए हैं। घाट चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर उत्तम रमोला ने बताया कि हमने यहां पर सभी प्रकार के सुरक्षा के इंतजाम कर लिए हैं कुछ पैरामिलिट्री फोर्स भी हमें इसमें सहायता करेगी।
इस अवसर पर नगर निगम से सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, घाट चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला, एस आई दीपक रावत, नगर निगम से सैनिटरी हवलदार महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
