आज 4793 अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को 104 सेंटर में लगी वैक्सीन
दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के 32 नये मामले आये है आज 72 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और महामारी से 2 मरीज की मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 96.39% प्रतिशत हो गया है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 32 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 96719 हो गयी है और 93230 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 411 हो गईं है ।
आज 5835 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 6262 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 7026 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1689 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज चंपावत में कोरोना संक्रमण का 1 केस सामने आया वही देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 14 और हरिद्वार जिले में 7, नैनीताल जिले में 1 और पौड़ी में 3 टिहरी में 2 उधम सिंह नगर में 4 कोरोना केस आये है। आज अल्मोड़ा,बागेश्वर,चमोली, पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग, और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1389 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
