आज पुलिस महानिदेशक ने लगाई कोरोना वैक्सीन
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
कोविड -19 से बचाव हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का वैक्सीनेशन किया जा रहा है,
प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण चल रहा है और अभी पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है|
जिसके तहत जनपद देहरादून में पुलिस लाइन देहरादून सहित अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाये गए है। आज बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में लगाये गए वैक्सीनेशन कैम्प में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा वैक्सीन लगवाई गई। फ्रंट लाइन वारियर्स के वैक्सीनेशन हेतु लगाये गये उक्त कैंप 18 फरवरी 2021 तक आयोजित किये जायेंगे।
