पिछले 24 घंटों में हुई 2 मौतों के साथ 8 जिले रहे कोरोना संक्रमण से मुक्त
कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में आज 3470 अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को 107 सेंटर में लगी कोरोना वैक्सीन
दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 54 नये मामले आये है आज 67 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और महामारी से 2 मरीजो की मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 96.04% प्रतिशत हो गया है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 54 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 96590 हो गयी है और 92763 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 790 हो गईं है ।
आज 7167 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 8387 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 7874 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1673 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज चंपावत में कोरोना संक्रमण का 7 केस सामने आया वही देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 18 और हरिद्वार जिले में 3, नैनीताल जिले में 17 और उधम सिंह नगर में 9 कोरोना केस आये है। आज अल्मोड़ा,बागेश्वर,चमोली, ,पौड़ी, पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1364 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
