दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 16 फरवरी को सचिवालय परिसर में संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें प्रदेश एवं सचिवालय परिवार के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ-साथ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सचिवालय संघ के सभी प्रबुद्ध सम्मानित सदस्य गणों से अनुरोध किया है की 16 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन आहूत सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अनुग्रहित करें। संघ की नई कार्यकारिणी में दीपक जोशी अध्यक्ष, सुनील लखेडा उपाध्यक्ष। विमल जोशी महासचिव, बच्ची सिंह कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार उनियाल संयुक्त सचिव, चंदन सिंह बिष्ट संयुक्त सचिव,राकेश मेहर प्रचार सचिव,अरविंद कुमार संप्रेषक,अमित शर्मा सदस्य,संदीप सिंह बिष्ट सदस्य,जगत सिंह डसीला सदस्य, नवनिर्वाचित हुए हैं।
