प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 47 नए मामले

[smartslider3 slider=”20″]

आज 7434 अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स को 134 सेंटर में लगी कोरोना वैक्सीन

आज प्रदेश के 5 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,पिछले 24 घंटों में हुई 3 मौत

दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बीच आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 47 मामले आये है आज 97 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और कोरोना महामारी से 3 मरीजो की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 95.89% प्रतिशत हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 47 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 96431 हो गयी है और 92469 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 945 हो गईं है ।
आज 8348 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 6984 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 6657 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1662 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 2 केस और चमोली में 4 देहरादून जिले में सर्वाधिक 21 और हरिद्वार जिले में 1, नैनीताल जिले में 9 पिथौरागढ़ जिले में 2 रुद्रप्रयाग में 1 उधम सिंह नगर में 7 कोरोना केस आये है। आज बागेश्वर चंपावत पौड़ी, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1355 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।