




दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज गणतंत्र दिवस की 72 वी वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस मुख्यालय देहरादून में ध्वजारोहण कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई कार्यक्रम में अभिनव कुमार अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, अमित सिन्हा पुलिस महा निरीक्षक, वी मुरुगेशन पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा, पूरन सिंह रावत पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे और कार्यक्रम का संचालन जया बलूनी अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया|





इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है हमारे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हमारी मुख्य भूमिका है उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस समाज के लिए बनी है हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।





पीड़ितों महिलाओं गरीब वह कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है इसका पालन करने के लिए पुलिस कर्मियों की जवाबदेही पहले भी तय की गई है और आगे भी की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याओं परेशानियों के निराकरण एवं कल्याण के लिए मुख्यालय स्तर पर लगातार किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा करते हुए सिस्टम में पूर्ण तरीके से पारदर्शिता लाने की बात कही।
[smartslider3 slider=”20″]
