उत्तराखंड में वैक्सीनेशन के बीच थमरहा कोरोना का कहर, आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 54 नए मामले

आज प्रदेश के पांच जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,पिछले 24 घंटों में हुई 2 मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के सिर्फ 54 मामले आये है कोरोना वैक्सीनेशन के बीच कोरोना का कहर काम होता दिखाई दे रहा है, आज 57 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं।आज प्रदेश में कोरोना महामारी से 2 लोगों की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज बढ़कर 95.11% प्रतिशत हो गया है।रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 54 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 95640 हो गयी है और 90967 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 1725 हो गईं है ।
आज 10445 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 6890 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 6508 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1631 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में और बागेश्वर जिले में आज कोरोना का एक भी केस नही आया है वहीँ चमोली जिले में 1 केस आया है , और चम्पावत जिले मे भी 1 कोरोना संक्रमण केस आया, वही देहरादून जिले में 15 और हरिद्वार जिले में 10, नैनीताल जिले में सर्वाधिक 23, और पौड़ी जिले में आज एक भी कोरोना केस नही आया।वहीं पिथौरागढ़ में 1 और रुद्रप्रयाग में एक भी कोरोना केस नही आया और टिहरी जिले में 1 कोरोना केस आया है,वहीं उधम सिंह नगर में 2, और उत्तरकाशी जिले में भी आज कोरोना का कोई केस नही है अभी तक 1317 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।