पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 8 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 90.84% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 564 मामले आये है, और चिंता की बात है कि मौत के आंकड़े थम नही रहे है इस महामारी से आज 8 लोगों की मौत हुई है।
बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 564 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 87940 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 5507 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 547 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 16291 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 15393 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 14742 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1447 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 23 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 4 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 18 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 14 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 230 और हरिद्वार जिले में 37 नैनीताल जिले में 113 वही पौड़ी जिले में 17 और पिथौरागढ़ जिले में 30 रुद्रप्रयाग जिले में 26 और टिहरी जिले में 15 और उधम सिंह नगर में 31 उत्तरकाशी जिले में 6 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 564 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
राजधानी देहरादून बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, राजधानी में आज दो सौ का आंकड़ा पार
राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं पिछले कुछ दिनों से जनपद में हर दिन 100 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं आज यह आंकड़ा और बढ़ कर 230 हो गया है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखकर शासन प्रशासन द्वारा बार-बार जनता से अपील की जा रही हैं की सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक करें।
राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 230 नए मामले सामने आए हैं और अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 26179 हो गई है जिसमे 1598 मरीजो का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 815 लोगों की कोरोना से राजधानी में मौत हो गई है और आज भी पांच व्यक्तियों की मौत देहरादून जिले के अलग अलग अस्पतालों में हुई है जिनमें एक एम्स ऋषिकेश में और दो महंत इंद्रेश अस्पताल में हुई है और दो मौत वेलमेड अस्पताल देहरादून में हुई है अभी तक जिले से 398 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अन्य जगहों पर चले गए है।
