उत्तराखंड में आज 464 लोग आये कोरोना संक्रमण की चपेट में

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 5 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में आज रविवार को कोरोना संक्रमण के 464 मामले आये, और इस महामारी से 347 मरीज ठीक भी हुए है आज कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 89.99% प्रतिशत हो गया है इस महामारी से आज प्रदेश 5 लोगों की मौत हुई है।

रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 464 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 86317 हो गयी है और आज कुल एक्टिव केसों की संख्या 6177 हो गईं है।
आज 13722 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 12699 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9112 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 89 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1413 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 22 मामले सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में आज 4 मामले कोरोना के आये है, चमोली जिले में आज 18 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 5 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 188 और हरिद्वार जिले में 31 नैनीताल जिले में 73 वही पौड़ी जिले में 17 और पिथौरागढ़ जिले में 42 रुद्रप्रयाग जिले में 16 और टिहरी जिले में 11 और उधम सिंह नगर में 19 उत्तरकाशी जिले में 18 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1054 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।