बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया का कपकोट क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

दी टॉप टेन न्यूज़ कपकोट

आज भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बीसा नाकुरी में बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के दर्जा कैबिनेट मंत्री शेर सिंह गढ़िया के स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस स्वागत समारोह में कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और दर्जा केबिनेट मंत्री शेर सिंह गढ़िया का भव्य स्वागत किया गया।

उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति (दर्जा कैबिनेट मंत्री) उत्तराखंड सरकार शेर सिंह गड़िया का आज विधानसभा कपकोट के दुगनाकुरी मण्डल में आगमन पर कमेड़ीदेवी जाखणी धरमघर महरुडी स्यांकोट पचार किड़ई गैरखेत बीसा से लेकर लक्ष्मीनारायणमंदिर बीसा नाकुरी तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोलनगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बीजेपी मधुसूदन जोशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही जिला पंचायत सदस्य पूरन सिंह गढ़िया मंडल अध्यक्ष राजन महर जिला उपाध्यक्ष योगेश हरड़िया कैप्टन धन सिंह बाखला,कुंदन रेखोला, राजेंद्र राठौड़,धन सिंह भौर्याल मंडल महामंत्री कैलाश पांडेय उपस्थित रहे।